Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana 2026 Online Apply : भारत जैसे विशाल देश में ग्रामीण युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है रोजगार। गांवों में रहने वाले लाखों युवा मेहनती तो होते हैं, लेकिन उन्हें सही दिशा, ट्रेनिंग और अवसर नहीं मिल पाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक खास योजना शुरू की है, जिसका नाम है Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana (DDU-GKY)। यह योजना खास तौर पर उन युवाओं के लिए बनाई गई है जो गांवों में रहते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को फ्री स्किल ट्रेनिंग देती है और उन्हें नौकरी पाने में सहायता करती है। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2026 का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थी को आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एवं और भी जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख नीचे की तरफ अच्छी तरह से पढ़ें –

Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana 2026 Online Apply – मुख्य जानकारियां
| विवरण | योजना की जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना |
| शुरूआत वर्ष | 25 सितम्बर 2014 |
| लाभ राशि | ₹10 लाख तक (35% सब्सिडी) |
| पात्रता | छोटे फूड बिजनेस करने वाले, SHG, FPO, Co-operative |
| लाभ का उद्देश्य | फूड बिजनेस को बढ़ावा और Formal बनाना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Read More –
इसे भी देखें :- बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹1 लाख सीधे खाते में – ऐसे करें Apply
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2026 क्या है?
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) भारत सरकार की एक फ्री स्किल ट्रेनिंग और रोजगार सहायता योजना है। यह योजना खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के 15 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए बनाई गई है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स सिखाई जा सकें। इस योजना का शुरुआत 25 सितम्बर 2014 भारत सरकार के National Rural Livelihoods Mission (NRLM) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस योजना के तहत युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, कई केंद्रों पर रहने-खाने की सुविधा, और ट्रेनिंग के बाद नौकरी पाने में सहायता दी जाती है। इसमें कंप्यूटर, इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, रिटेल, होटल मैनेजमेंट, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे कई कोर्स शामिल होते हैं।
यह भी देखें :- अब हर परिवार को ₹10 लाख फ्री इलाज! अभी देखें पूरी जानकारी
दीन दयाल उपाध्याय योजना 2026 के फायदे क्या-क्या मिलते हैं? (Benefits)
DDU-GKY योजना के तहत युवाओं को कई बड़े फायदे मिलते हैं –
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना भर्ती में ट्रेनिंग पूरी तरह मुफ्त होती है। आपको किसी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ती। कई ट्रेनिंग सेंटर पर हॉस्टल और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को नौकरी पाने में मदद दी जाती है। आपको वही स्किल्स सिखाई जाती हैं जिनकी मार्केट में मांग होती है। कुछ कोर्स ऐसे होते हैं जिनके जरिए विदेश में नौकरी पाने के अवसर भी मिल सकते हैं।
दीन दयाल उपाध्याय योजना 2026 के लिए कौन पात्र है?
दीन दयाल उपाध्याय योजना Apply का लाभ लेने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। जो कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित है –
- सभी आवेदक लाभार्थी को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
- आवेदक लाभार्थी को ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- लाभ लेने वाले लाभार्थी का उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होना चाहिए।
- BPL परिवारों को प्राथमिकता मिलती है।
SC/ST, महिलाएं और अल्पसंख्यक वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
Dindayal Upadhyay Gramin Kaushal Yojana Launch Date (दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना कब प्रारंभ की गई थी?)
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) की शुरुआत 25 सितंबर 2014 को की गई थी। यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई और यह National Rural Livelihoods Mission (NRLM) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कौशल विकास योजना 2026 में कौन-कौन से कोर्स आते हैं?
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना भर्ती 2026 के तहत युवाओं को कई तरह के स्किल कोर्स सिखाए जाते हैं, जो सीधे नौकरी से जुड़े होते हैं। कुछ प्रमुख कोर्स इस प्रकार हैं –
- रिटेल मैनेजमेंट
- हेल्थकेयर असिस्टेंट
- इलेक्ट्रिशियन
- मोबाइल रिपेयरिंग
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- होटल मैनेजमेंट
- ब्यूटी और वेलनेस
- ड्राइविंग और लॉजिस्टिक्स
- सिलाई और फैशन डिजाइन
इन सभी कोर्सों की अवधि आमतौर पर 3 महीने से 12 महीने तक होती है।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 2026 में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे?
सभी आवेदक लाभार्थी को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 2026 में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित है –
- आवेदक लाभार्थी का आधार कार्ड
- आवेदक लाभार्थी का पहचान पत्र
- आवेदक लाभार्थी का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक लाभार्थी का आय प्रमाण पत्र
- आवेदक लाभार्थी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आवेदक लाभार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक लाभार्थी का मोबाइल नंबर
Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana 2026 Online Apply (कौशल विकास योजना 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?)
- सबसे पहले Kaushal Panjee (DDU-GKY) पोर्टल पर जाएं
- इसका डायरेक्ट लिंक https://kaushal.rural.gov.in/#/home
- वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से खुल जाएंगे –

- वहां “Candidate Registration / Apply Online” पर क्लिक करें
- उसके बाद आपको “New Registration” चुनें
- अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से verify करें
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
- जिसमें आपको अब अपना नाम, उम्र, पता, शिक्षा आदि जानकारी भरें
- अपनी पसंद का कोर्स और लोकेशन चुनें
- और सभी जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड कर देना है
- और फिर आपको अंत में फॉर्म submit कर देना है
Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana 2026 सभी लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन होने के बाद पढ़ने लाभार्थी को ट्रेनिंग सेंटर द्वारा संपर्क किया जाएगा |
खास बातें (DDU-GKY 2026 की प्रमुख विशेषताएं) क्या-क्या है?
Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana की मुख्य विशेषताएं कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित हैं –
- ग्रामीण युवाओं के लिए विशेष योजना है |
- सभी लाभार्थी को फ्री स्किल ट्रेनिंग (कोई फीस नहीं) लगेगी
- 3–12 महीने के जॉब-ओरिएंटेड कोर्स होता है |
- ट्रेनिंग के दौरान कुछ जगह रहने-खाने की सुविधा है |
- ट्रेनिंग के बाद रोजगार में सहायता (placement support)
- इंडस्ट्री के अनुसार आधुनिक स्किल्स सिखाई जाती हैं|
- देशभर में हजारों ट्रेनिंग सेंटर उपलब्ध है |
- SC/ST, महिलाएं और कमजोर वर्ग को प्राथमिकता भी मिलता है |
- कुछ कोर्स में विदेश में नौकरी के अवसर मिलते हैं|
- सरकार द्वारा संचालित और विश्वसनीय योजना है |
ग्रामीण विकास में योगदान क्या है?
जब ग्रामीण युवा स्किल सीखकर नौकरी करते हैं, तो उनकी आय बढ़ती है और पूरे परिवार की स्थिति बेहतर होती है। इससे गांवों में रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होते हैं।
आपकी मदद के लिए हमारे द्वारा विशेष जानकारी, आसान शब्दों में उपलब्ध करवाया जा रहा है | अगर आप भी जरूरी जानकारी समय पर पाना चाहते हैं सबसे पहले, तो आपको हमारे फ्री व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ना चाहिए | जहां से आपको बिना किसी दिक्कत के फ्री में तुरंत ही सभी जानकारी प्राप्त हो सकती है |
Akash पिछले 4+ वर्षों से सरकारी योजनाओं, subsidy programs और beneficiary services पर काम कर रहे हैं। ये हर योजना और update को official sources और verified data के आधार पर आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। इनका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ सरल तरीके से पहुँच सके।