Pm Internship Scheme 2026 Me Registration Kaise Kare : भारत में बढ़ती बेरोजगारी और स्किल गैप को कम करने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर नई योजनाएं लॉन्च करती रहती है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है PM Internship Scheme 2026 (प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना)। यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए बनाई गई है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं लेकिन उनके पास अनुभव (Experience) नहीं है।
अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके हर महीने ₹5000 तक प्राप्त करना चाहते हैं और साथ में बड़ी कंपनियों में काम सीखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। यहाँ आपको पूरी जानकारी मिलेगी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, फायदे और और भी विभिन्न प्रकार की जानकारी –
Pm Internship Scheme 2026 Me Registration Kaise Kare – मुख्य जानकारी
| बिंदु | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना |
| शुरू वर्ष | 2024 |
| लाभार्थी | भारत के युवा |
| आयु सीमा | 21 से 24 वर्ष |
| स्टाइपेंड | ₹5000 प्रति माह |
| अतिरिक्त सहायता | ₹6000 (पहला महीना) |
| अवधि | 12 महीने |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pminternship.mca.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800116090 |
PM Internship Scheme 2026 क्या है?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) की शुरुआत वर्ष 2024 में केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के तहत देश के युवाओं को भारत की 500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जाता है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखकर उन्हें रियल वर्क एक्सपीरियंस (Real Work Experience) देना है ताकि वे भविष्य में बेहतर नौकरी पा सकें।
PM Internship Scheme 2026 (Latest News)
PM Internship Scheme 2026 में बड़ा बदलाव किया गया है और अब यह योजना पहले से ज्यादा फायदेमंद हो गई है। सबसे बड़ी खबर यह है कि अब युवाओं को हर महीने करीब ₹9000 तक स्टाइपेंड मिल सकता है, जो पहले ₹5000 था। इसके साथ ही फाइनल ईयर के छात्र भी अब इस योजना में आवेदन कर सकते हैं, जिससे पढ़ाई के दौरान ही अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
इंटर्नशिप की अवधि को भी घटाकर लगभग 6 से 9 महीने कर दिया गया है, ताकि युवा जल्दी स्किल सीखकर नौकरी के लिए तैयार हो सकें। इस बार हजारों नई इंटर्नशिप अवसर जोड़े गए हैं और अलग-अलग सेक्टर जैसे IT, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग आदि में मौका मिलेगा।
सरकार की तरफ से ₹6000 की लाभ राशि और कुछ मामलों में बीमा सुविधा भी दी जा रही है। कुल मिलाकर यह योजना अब युवाओं के लिए कमाई, स्किल और करियर बनाने का शानदार मौका बन चुकी है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility)
यदि आप भी पीएम इंटर्नशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, और लाभ लेना चाहते हैं तो इन आप सभी लाभार्थी को योजना का लाभ लेने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा| जो नीचे दिए गए, कुछ इस प्रकार से है –
- आवेदक लाभार्थी को भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए
- आवेदक एवं आवेदिका की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- सभी लाभार्थी को कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए
- ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएट छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है
यह भी देखें :- अब मिलेंगे ₹30000 तुरंत! पात्रता, दस्तावेज और Apply Process यहां देखें
पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे? (Documents)
अगर आप भी पीएम मी सिर्फ योजना रजिस्ट्रेशन (Pm Internship Scheme 2026 Me Registration Kaise Kare) करना चाहते हैं रजिस्ट्रेशन करते समय आपको ये सभी दस्तावेज तैयार रखने होंगे –
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक लाभार्थी का 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
- आवेदक लाभार्थी का ग्रेजुएशन / डिप्लोमा प्रमाण पत्र
- आवेदक लाभार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक लाभार्थी का बैंक पासबुक
- आवेदक लाभार्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल
- आवेदक लाभार्थी का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक लाभार्थी का आय प्रमाण पत्र
Pm Internship Scheme 2026 Me Registration Kaise Kare (पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए कैसे पंजीकरण करें?)
यदि आप भी पीएम इंटर्नशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए, सभी आसान सा पॉइंट्स को फॉलो करने होंगे –
- सबसे पहले PM Internship Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- जिसका डायरेक्ट लिंक यह रहा https://pminternship.mca.gov.in/
- होमपेज पर “Registration / Youth Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा –

- अब अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें
- मोबाइल पर आए OTP को डालकर Verify करें
- इसके बाद Consent (Agree) पर क्लिक करें
- अपना नया Password सेट करें
- अब Aadhaar e-KYC पूरा करें
- इसके बाद DigiLocker से Login करें
- अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लिंक/वेरिफाई करें
- अब फॉर्म में अपनी
- पर्सनल डिटेल्स
- एजुकेशन डिटेल्स
- बैंक डिटेल्स भरें
- फिर “Generate CV” पर क्लिक करें
- पूरी जानकारी को ध्यान से चेक करें
- अंत में “Complete Profile” पर क्लिक करें
Pm Internship Scheme 2026 Me Registration Kaise Kare इस तरह से आप ऊपर बताए गए सभी आसान सा पॉइंट्स को फॉलो करने के बाद आप सभी लाभार्थी आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करके लाभ को प्राप्त कर सकते हैं |
Pm Internship Scheme 2026 के फायदे (Benefits)
पीएम इंटर्नशिप योजना में विभिन्न प्रकार के फायदे दिए जाते हैं जो नीचे दिए गए हैं कुछ इस प्रकार से हैं –
- ₹5000 हर महीने मिलने से आप अपने खर्च खुद संभाल सकते हैं।
- 500 टॉप कंपनियों में काम करने का अनुभव मिलेगा।
- आपको इंडस्ट्री लेवल की स्किल्स सीखने को मिलेंगी।
- इंटर्नशिप के बाद जॉब मिलने के मौके बढ़ जाते हैं।
- इंटर्नशिप पूरा होने पर सर्टिफिकेट मिलता है जो रिज्यूमे मजबूत करता है।
PM Internship Scheme 2026 चयन प्रक्रिया
जितने भी लाभार्थियों ने पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, और वह सभी लाभार्थी का का चयन प्रक्रिया किस तरह होगी वह नीचे बताए गए हैं –
- ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर फॉर्म भरें
- प्रोफाइल वेरिफिकेशन आपकी जानकारी और डॉक्यूमेंट चेक होंगे
- कंपनी चयन स्किल और प्रोफाइल के आधार पर कंपनियां शॉर्टलिस्ट करेंगी
- इंटर्नशिप अलॉटमेंट सिलेक्ट होने पर कंपनी और रोल मिल जाएगा
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में क्या मिलेगा?
सभी लाभार्थियों को Pm Internship Scheme 2026 में विभिन्न प्रकार के अनुभव फायदे प्रदान किए जाएंगे | जो की कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित है –
- सभी लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत असली काम का अनुभव मिलेगा |
- प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकारी या बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग फ्री में मिलेगी |
- सभी लाभार्थी को हर महीने पैसा (स्टाइपेंड) का फायदा मिलेगा |
- जब ट्रेनिंग समाप्त हो जाएगी तो सभी लाभार्थियों को इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट मिलेगी |
- और फिर लाभार्थियों को नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं|
इस तरह से आप सभी लाभार्थी लाभ ले सकते हैं |
आपकी मदद के लिए हमारे द्वारा विशेष जानकारी, आसान शब्दों में उपलब्ध करवाया जा रहा है | अगर आप भी जरूरी जानकारी समय पर पाना चाहते हैं सबसे पहले, तो आपको हमारे फ्री व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ना चाहिए | जहां से आपको बिना किसी दिक्कत के फ्री में तुरंत ही सभी जानकारी प्राप्त हो सकती है |
Akash पिछले 4+ वर्षों से सरकारी योजनाओं, subsidy programs और beneficiary services पर काम कर रहे हैं। ये हर योजना और update को official sources और verified data के आधार पर आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। इनका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ सरल तरीके से पहुँच सके।