Udyam Kranti Yojana Cg Apply Online : उद्यमी क्रांति योजना सरकार के द्वारा 5 अप्रैल 2022 से चलाया जा रहा है | उद्यमी क्रांति योजना के तहत जितने भी छत्तीसगढ़ राज्य के बेरोजगार युवा है, जिसका उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है, वह सभी लाभार्थी लाभ ले सकते हैं | और जो छात्र 12वीं पास हैं, और जो घर पर बेरोजगार बैठे रहते हैं, तो उन सभी छात्र युवा को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा उद्यमी क्रांति योजना 2026 के तहत खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से कम दर और 50% सब्सिडी के तौर पर 10 लाख (पात्रता के अनुसार) से शुरुआती आर्थिक राशि का सहायता प्रदान किया जाएगा | जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के जितने भी बेरोजगार युवा है, वह सभी आत्मनिर्भर और और खुद के दम पर आगे बढ़ेंगे |
अगर आप लोग भी छत्तीसगढ़ राज्य के बेरोजगार छात्र या युवा है | और आप लोगों को यह पता नहीं है, कि छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है | तो इसके लिए आप लोगों को चिंता मुक्त हो जाना चाहिए , क्योंकि आज मैं आप लोगों को बहुत ही आसान शब्दों में Udyam Kranti Yojana Cg Apply Online 2026 के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं | और आपकी सहायता के लिए मेरे द्वारा आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवाया जा रहा है नीचे –
Udyam Kranti Yojana Cg Apply Online 2026 – मुख्य जानकारियां
| विवरण | योजना की जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | उद्यमी क्रांति योजना 2026 |
| लॉन्च तारीख | 5 अप्रैल 2022 |
| लाभ राशि | 50% सब्सिडी(शर्तों के अनुसार) |
| पात्रता | राज्य के 18 वर्ष से 40 वर्ष के छात्र |
| लाभ का उद्देश्य | आत्मनिर्भर बनाना |
| वेबसाइट | cgstate.gov.in |
अधिक जानकारी पढ़ें – 2500 हर महीने पाएं महिला समृद्धि योजना 2026 में, ऐसे आवेदन
छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? (Latest Updates 2026)
उद्यमी क्रांति योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य यह है, कि जितने भी राज्य के बेरोजगार युवा हैं, उन सभी को आत्मनिर्भर बनाना है | जिससे यह युवा छात्र भी अपने समाज में अलग पहचान बना पाएंगे | उद्यमी क्रांति योजना छत्तीसगढ़ 2026 के तहत सरकार द्वारा राज्य के युवा जिसका उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है, और जो छात्र 12वीं पास हो चुके हैं, और बहुत दिन से खाली हाथ बेरोजगार बनकर घर पर बैठे रहते हैं, तो उन सभी को सरकार की तरफ से आर्थिक राशि के रूप में पूरा पूरा सहायता किया जाएगा |
जिसमें सरकार के द्वारा मिलने वाली राशि 50% तक का सब्सिडी के तौर पर आर्थिक राशि प्रदान किए जाएंगे | जिससे जितने भी आवेदक / लाभार्थी है, वह सभी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे | जिससे समाज एवं राज्य में बेरोजगारी के स्तर में धीरे-धीरे युवा बेरोजगारी की संख्या घट जाएंगे | और साथ ही समाज एवं राज्य दोनों एक साथ विकास हो पाएंगे |
यह योजना विशेष रूप से स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलती है। इस योजना से आप 30 दिनों के अंदर अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
उद्यमी क्रांति योजना 2026 छत्तीसगढ़ का क्या-क्या लाभ होगा लोगो को?
उद्यमी क्रांति योजना 2026 का निचे बताये अनुसार लोगो को लाभ होगी –
- प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो सकती है
- मुफ्त ब्याज राशि प्रदान किया जाएगा
- ऋण पर 50% की सब्सिडी दी जाएगी
- युवा छात्र आत्मनिर्भर बन सकेंगे
- युवा खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे |
उद्यमी क्रांति योजना में कौन-कौन से बिज़नेस शुरू कर सकते हैं?
अगर आप इस योजना के तहत मदद लेना चाहते हैं, तो नीचे कम लागत और ज्यादा मुनाफा वाले बिज़नेस आइडिया दिए गए हैं –
- मोबाइल रिपेयरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप
- किराना / जनरल स्टोर
- डेयरी फार्मिंग (दूध का व्यवसाय)
- सिलाई / ब्यूटी पार्लर
- फास्ट फूड / चाय-नाश्ता स्टॉल
- ऑनलाइन सर्विस सेंटर (CSC / डिजिटल सेवा)
- कृषि उपकरण किराये पर देने का बिज़नेस
Note – वही बिज़नेस चुनें जिसमें आपको थोड़ा अनुभव हो, इससे Application approval के chances बढ़ जाते हैं |
पूरी जानकारी पढ़ें – 1 लाख का सोलर पंप अब सिर्फ ₹10000 में, आवेदन प्रक्रिया देखें?
उद्यमी क्रांति योजना 2026 में ₹10 लाख का लाभ कौन-कौन ले सकता है? (Eligibility Criteria)
स्कीम का लाभ लेने के लिए योग्य व्यक्ति होना अनिवार्य –
- आवेदक व्यक्ति जो मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी है
- आवेदक व्यक्ति के परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति को उद्यमी क्रांति योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है
- अगर कोई सरकारी नौकरी वाला है, आवेदक व्यक्ति के परिवार में, तो उसे लाभ नहीं मिल सकता है
- अगर आपको सरकार के द्वारा या भारत सरकार के द्वारा अन्य किसी व्यवसाय के लिए सहायता राशि प्राप्त है, तो पहले उसे चुका दें, उसके बाद आगे की प्रक्रिया करें
- आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और साथ में अगर अपना रोजगार शुरू करना चाहता है, रोजगार से जुड़े कुछ एक्सपीरियंस भी होना चाहिए |
उद्यमी क्रांति योजना 2026 आवेदन हेतु कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे? (Documents Required)
प्रोग्राम का लाभ हेतु आपको कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होने वाली है, तो उसके लिए मैंने बहुत ही आसान शब्दों में प्वाइंट बाय पॉइंट नीचे कुछ इस तरह से बताया है | जो कि कुछ इस प्रकार से नीचे दिए गए हैं –
- राज्य का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- 12वीं का मार्कशीट
- आधार कार्ड
- बैंक का पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Udyam Kranti Yojana Cg Apply Online 2026 Latest Process Step-by-Steps (CG मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में आवेदन कैसे करें?)
Udyam Kranti Yojana Online Registration 2026 के लाभ हेतु आप लोगों को किस प्रकार से आवेदन करना होता है, उसके लिए मैं आप लोगों को इस प्रकार से नीचे प्वाइंट बाय पॉइंट बताया है –
STEP – 1
- यह पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के cmo.cg.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बताया जा रहा है
- सबसे पहले आपको उद्यम क्रांति योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है (Direct Link नीचे है)

STEP – 2
- होम पेज पर आने के बाद सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना है|
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप लोगों को नीचे रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा |
- उस पर आप लोगों को क्लिक कर देना है | जिससे एक नया पेज खुलेगा |
- नया पेज में आने के बाद यहां पर पूछे गए सभी जानकारी को अच्छी तरह से भर देना है |
- सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है |
ऊपर आधिकारिक वेबसाइट बताएं प्रक्रिया के अनुसार ही करें | इससे आपका आवेदन जल्दी से जल्दी सेलेक्ट हो और आपकी सहायता हो सके |
विस्तार से पढ़ें – 15000 और फ्री टूलकिट + साथ में ट्रेनिंग भी, ऐसे भरें फॉर्म वरना
आवेदन के बाद Application पास होने की पूरी प्रक्रिया?
- सबसे पहले आपका आवेदन जिला उद्योग केंद्र (DIC) में जांचा जाता है
- इसके बाद आपका प्रोजेक्ट बैंक को भेजा जाता है
- बैंक आपकी CIBIL Score + बिज़नेस प्लान चेक करता है
- अगर सब सही होता है, तो Application अप्रूव किया जाता है |
उद्यमी क्रांति योजना 2026 में ₹10 लाख कैसे मिलेंगे?
स्कीम के तहत सरकार सीधे ₹10 लाख नकद नहीं देती, बल्कि बिज़नेस के लिए बैंक के माध्यम से रूपये उपलब्ध कराया जाता है, जिस पर सब्सिडी दी जाती है | इसका मतलब यह है कि आप कम पैसे में अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं।
आवेदन करने के बाद पैसा कब मिलेगा?
जब आप आवेदन कर देते हैं, तो पहले आपके सभी दस्तावेज और जानकारी को चेक किया जाता है उद्यमी अधिकारी के द्वारा | अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो कुछ दिनों के अंदर आपका Application अप्रूव कर दिया जाता है | आमतौर पर 15 से 30 दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी हो जाती है |
आवेदन से पैसा मिलने तक कितना समय लगता है?
| प्रक्रिया | समय |
|---|---|
| आवेदन सबमिट | 1 दिन |
| दस्तावेज जांच | 7–10 दिन |
| बैंक वेरिफिकेशन | 7–15 दिन |
| लोन अप्रूवल | 15–30 दिन |
कुल समय – लगभग 3–4 सप्ताह (केस के अनुसार बदल सकता है)
किन-किन लोगों को प्राथमिकता मिलती है? (किन आवेदकों को जल्दी लाभ मिल सकता है?)
- जिनके पास पहले से थोड़ा अनुभव है
- जिनका बैंक खाता active है
- जिनके सभी दस्तावेज सही और complete हैं
- जिन्होंने पहले कोई सरकारी मदद default नहीं किया
आवेदन करते समय ये 5 गलतियां बिल्कुल ना करें?
- गलत या अधूरी जानकारी भरना
- बिना प्लान के Form के लिए आवेदन करना
- बैंक account में transaction history ना होना
- गलत category में आवेदन करना
- documents blur या mismatch होना
Note – Apply करने से पहले सभी documents एक बार verify जरूर करें | जिससे आपका आवेदन रिजेक्ट न हो
क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, इस योजना का लाभ पुरुष और महिला दोनों ले सकते हैं, अगर वे पात्रता को पूरा करते हैं, तो पूरी प्रक्रिया पुरुष और महिला की एक जैसा ही है लाभ प्राप्त करने के लिए |
अगर आप बेरोजगार हैं और खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन प्रक्रिया पूरी करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं और ₹10 लाख तक का मदद मिल सकता है (शर्तों के अनुसार) |
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना से संबंधित अंतिम निर्णय और नियम संबंधित विभाग द्वारा तय किए जाते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जांचें |
आपकी मदद के लिए हमारे द्वारा विशेष जानकारी, आसान शब्दों में उपलब्ध करवाया जा रहा है | अगर आप भी जरूरी जानकारी समय पर पाना चाहते हैं सबसे पहले, तो आपको हमारे फ्री व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ना चाहिए | जहां से आपको बिना किसी दिक्कत के फ्री में तुरंत ही सभी जानकारी प्राप्त हो सकती है |
Important Links 
FAQs – (Udyam Kranti Yojana Cg Apply Online 2026?)
Q. क्या उद्यमी क्रांति योजना में ₹10 लाख नकद मिलते हैं?
नहीं, यह राशि बैंक से मदद के रूप में मिलती है, जिस पर सब्सिडी दी जाती है।
Q. इस योजना के लिए उम्र सीमा क्या है?
आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Q. क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, पात्रता पूरी होने पर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
Q. आवेदन के बाद पैसा कब मिलता है?
आमतौर पर 15–30 दिनों में प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
Q. क्या CIBIL Score जरूरी है?
हाँ, Application अप्रूवल के लिए CIBIL Score महत्वपूर्ण होता है।
Q. क्या बिना अनुभव के आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन अनुभव होने पर approval के chances बढ़ जाते हैं।
Q. कितनी सब्सिडी मिलती है?
पात्रता के अनुसार 50% तक सब्सिडी मिल सकती है।
Q. क्या एक परिवार से दो लोग आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, आमतौर पर एक ही व्यक्ति को लाभ मिलता है।
Q. कौन-कौन से बिज़नेस शुरू कर सकते हैं?
किराना, डेयरी, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे छोटे बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
Q. आवेदन कहाँ करना होगा?
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है |
Akash पिछले 4+ वर्षों से सरकारी योजनाओं, subsidy programs और beneficiary services पर काम कर रहे हैं। ये हर योजना और update को official sources और verified data के आधार पर आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। इनका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ सरल तरीके से पहुँच सके।